बाबागंज (बहराइच)। जिले में अलग-अलग प्रांतों से आए 157 नेपाली नागरिकों को जांच करने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया है। जांच के दौरान 10 लोगों को तेज बुखार होने के कारण मुख्यालय पर बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। बाबागंज क्षेत्र के आश्रय स्थल हाजी मोहम्मद यूसुफ महाविद्यालय को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।
इसमें गुजरात, मुंबई, अंबेडकरनगर समेत अन्य जगहों से आएं 157 नेपाली नागरिकों को क्वारंटीन किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया यह सब नागरिक नेपाली है। इनको जांच करके क्वारंटीन किया गया है। 38 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया हैै। तेज बुखार की शिकायत पर 10 लोगोें को बहराइच मुख्यालय पर बने क्वारंटीन सेंटर में भर्ती के लिए भेजा गया है।
सीएचसी प्रभारी ने बताया कि लैब टेक्नीशिन जितेंद्र कुमार, सहायक प्रदीप कुमार, युगत नारायण, वीरेन्द्र शुक्ला व शिव कुमार की टीम बहराइच से आई थी। सीएचसी चरदा के डॉ. धर्मेंद्र रंजन, धर्मराज वर्मा व हरिराम आर्या ने जांच में सहयोग किया।