फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में दीप जलाकर कोरोना वारियर्स का बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। कोविड-19 महामारी ने दुनिया भर में कहर बरपा रखा है। इसकी रोकथाम व इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों की हौसला अफजाई के लिए नेपाल सरकार ने लोगों से अपील की थी। जिस पर नेपालगंज में गुरुवार शाम दीप जलाकर कोरोना वारियर्स का हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के चलते नेपाल में भी लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी है। इसका असर त्योहारों पर भी दिखाई दे रहा है। चैत्र दशमी, रमजान व महात्मा बुद्ध जयंती पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। मूस्लिम समुदाय के लोग अपने घर मे ही रोजा रख कर इफ्तारी कर रहे हैं। महामारी के चलते सभी आयोजन स्थगित हैं।
नेपाल सरकार ने महात्मा बुद्ध की जयंती के अवसर पर गुरुवार शाम दीप जलाने का देशवासियों से आह्वान किया था। जिस पर पर नेपाल के अधिकतर स्थानों पर घरों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने दीपक व मोमबत्तियां जलाकर कोरोना वारियर्स का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

धम्बोझी के मस्जिद टोला के युवकों ने संक्रमण से बचाव की कामना करते हुए लोगों के इलाज मे संघर्ष कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों के सम्मान मे दीपक जलाए। यहां के जाकिर हुसैन ने बताया कि चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों व स्वयं सेवकों का सम्मान बेहद जरूरी है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी घोसीटोल व एकलैनी आदि स्थानों पर दीप जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें