फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर पति पर हमला कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। मुड़की गांव में गुरुवार रात पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर पति पर सोते समय धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। चीख सुनकर परिवारीजन दौड़े तब किसी तरह जान बची। हमलावर पत्नी को मौके पर हीधारदार हथियार के साथ दबोच लिया गया है। जबकि उसका प्रेमी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया लिया है।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के कु़ंडासपारा के मजरा मुड़की निवासी रहीसुल निसा पत्नी लतीफ का गांव के ही वसीम से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लतीफ इसका विरोध कर रहा था। यह बात रहीसुल को नागवार गुजर रही थी। इसके चलते उसने पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

इसी के तहत गुरुवार रात जब लतीफ सो रहा था, तभी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर बांका से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने मौके पर आरोपी पत्नी को धारदार हथियार सहित पकड़ लिया। पीड़ित लतीफ ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। इसी को लेकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला किया है। पत्नी से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार प्रेमी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें