फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसके साथ ही शहर के स्कूलों, शिक्षण संस्थानों आदि में भी योग शिविर आयोजित किए गए, जिसमें लोगों को योग करने की जानकारी दी गई। इस दौरान नियमित करें योग रहें निरोग के संकल्प के साथ करीब एक लाख लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी स्टेडियम में लोगों को प्रतिदिन योग करके अपने तन-मन को निरोग रखने का संकल्प दिलाया गया। सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के मनीराम वर्मा ने किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में स्थापित योगा वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक जयंकर त्रिपाठी, पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार, भारत विकास परिषद, इंटरनेशनल नेचरोपैथी आर्गनाईजेशन के योग प्रशिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से मौजूद लोगों को योगाभ्यास कराया। इसके बाद देव संस्कृत विद्यालय के छात्रों की ओर से योग पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को अपनी जीवन शैली बनाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा योगदान है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीडीओ अरविंद चौहान, एडीएम राम सुरेश वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी व योग संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें