फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली चौथी पर पूरी रात जियारत के लिए उमड़ते रहे जायरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर रविवार को पहली चौथी पर पूरी रात जियारत का सिलसिला चला। रातभर जायरीन गाजी की शान में कसीदे पढ़ते व कव्वाली करते हुए मजार शरीफ पर पहुंचे। यहां उन्होंने चादरपोशी कर निशान पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ की। भोर होते ही सोमवार को जायरीन जत्थों में अपने घरों को लौटने लगे। जिसके चलते रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डे पर भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर रविवार को पहली चौथी पर जियारत के लिए विभिन्न प्रांतों के जायरीन का सैलाब उमड़ा। पूरी रात जंजीरी गेट चूमते हुए नाल दरवाजा होकर अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर पहुंचकर हाजिरी लगाई। जायरीन ने गाजी की शान में कसीदे और कव्वाली पढ़ते हुए परंपरागत तरीके से मजार पर चादरपोशी की।

इस दौरान गाजी की खिदमत में निशान पेश करने के लिए भी जायरीन में होड़ लगी रही। इस मौके पर अकीदतमंदों ने मन्नत मांगते हुए सुख-समृद्धि और अमन-चैन की दुआएं कीं। गाजी की मजार पर रातभर जायरीन की भीड़ जुटी रही। जियारत करने के बाद विभिन्न जिलों से आए जायरीन ने मेला परिसर में स्थापित दुकानों पर जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन


इस दौरान कांच के बर्तन, ढोलक, रेडीमेड कपड़े, चीनी मिट्टी के बर्तनों, कालीन और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ती रही। मनोरंजन के साधनों का भी मेलार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया। भोर होते ही जायरीन जत्थों में अपने घरों को लौटने लगे, जिसके चलते रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डे पर भीड़ जुटी रही। गहमागहमी के बीच जायरीन अपने घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें