फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। तहसील क्षेत्र में एसडीएम की अगुवाई में दो टीमों ने रविवार को गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र बंद मिलने व गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने रुपईडीहा और नानपारा थाने में नैफेड के जिला प्रभारी समेत चार केंद्र प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन


नानपारा के उपजिलाधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय की अगुवाई में दो टीमों ने रविवार को गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। टीमों ने इस दौरान नवाबगंज व बलहा के 18 क्रय केंद्रों का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक परशुराम वर्मा की आख्या के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण में बलहा के नानपारा गल्लामंडी में स्थित नैफेड का क्रय केंद्र बंद मिला। केंद्र प्रभारी से बात करने पर बहराइच में होने की सूचना मिली। चार घंटे बाद भी वह केंद्र पर नहीं पहुंचे। इस पर केंद्र प्रभारी कैलाश वर्मा व जिला प्रभारी संतोष के खिलाफ नानपारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह गल्लामंडी में स्थापित बहराइच केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी क्रय केंद्र के प्रभारी अरुण वर्मा भी नदारद मिले। किसानों की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ भी नानपारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि बाबागंज ब्लॉक में क्षेत्रीय सहकारी समिति गेहूं क्रय केंद्र बंद मिला। किसान मुन्नालाल ने 25 अप्रैल को गेहूं बेचने के बाद भी भुगतान नहीं होने की शिकायत की।

इस पर लेखपाल भुजराम की आख्या के आधार पर केंद्र प्रभारी रामनरेश यादव तथा सचिव बुधसागर शुक्ला के खिलाफ रुपईडीहा थाने में केस दर्ज कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें