फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललईपुरवा गांव में रविवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे 30 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आकर 13 बकरियों की भी जलकर मौत हो गई है। लगभग 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एसडीएम नानपारा ने गांव का दौरा करते हुए राजस्वकर्मियों को तत्काल राहत सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नानपारा तहसील क्षेत्र के खैरीघाट थाना अंतर्गत ललईपुरवा गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र पतीराम के मकान में दोपहर में करीब दो बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओं के चलने के कारण लपटों ने आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे गांव निवासी उदयराज, पुजारी, बुधई लोध, बालक, कैलाश, पंगुल, राजेंद्र, कंधई, घसीटे, शिवकुमार, धर्मराज, राधेश्याम, सतनू, कमलू समेत 30 ग्रामीणों के मकान व उनमें रखा सारा सामान जल गया।

आग से गांव निवासी संभारी की सात और मदही की छह बकरियों की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में लगभग 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एसडीएम डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद गांव का निरीक्षण किया गया है। राजस्वकर्मियों को तत्काल पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें