फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया थाना क्षेत्र के परसाकोदी गांव में कोटेदार के पुत्र ने अधिक पैसा लेकर कम राशन बांटा। वहीं उसकी ओर से तैयार फर्जी रजिस्टर को वितरण समिति ने प्रमाणित कर पूर्ति विभाग में जमा करा दिया। जांच में गलत वितरण की पुष्टि होने पर डीएम ने केस दर्ज कराने के आदेश दिए। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार के पुत्र व वितरण समिति के तीन सदस्यों के खिलाफ रिसिया थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


परसाकोदी के कोटेदार मोल्हे थे। उनकी मौत के बाद उनके पुत्र मदारी ने गांव में राशन वितरण करते हुए कार्डधारकों को कम अनाज व केरोसिन दिया गया, जबकि अधिक पैसे वसूले गए। कोटेदार के पुत्र ने सही रेट व मात्रा का फर्जी रजिस्टर बना लिया। इसे वितरण समिति के सदस्य हसरुन निशा, अजीमुल और बेचू खां ने प्रमाणित करते हुए पूर्ति विभाग में जमा करा दिया।

इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने मामले की जांच पूर्ति विभाग से कराई, जिसमें धांधली की पुष्टि हुई। डीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक विमल कुमार गुप्ता ने चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर धोखाधड़ी, साजिश रचने और सरकारी राशन को हड़पने आदि का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें