फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुते को उठा ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। लोहरा थारूपुरवा गांव में देर रात तेंदुए ने गांव में घुसकर कुत्ते का शिकार किया। तेंदुए के हमले में एक कुत्ता जख्मी हुआ है। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत लोहरा थारूपुरवा गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी चुन्नाराम के बरामदे में मंगलवार रात उनके दो पालतू कुत्ते बैठे थे।

रात एक बजे के आसपास जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने कुत्तों पर हमला कर दिया। एक कुत्ता हमले में जख्मी हो गया। लेकिन उसकी जान बच गई। दूसरे कुत्ते को तेंदुआ दबोच ले गया।
विज्ञापन


गांव निवासी दीनदयाल, लालबहादुर, संदीप, रामसंजीवन, जग्गू, विश्राम आदि का कहना है कि बीते तीन दिनों से तेंदुआ निरंतर गांव में पहुंच रहा है। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई है। लेकिन वन विभाग के लोग चुप्पी साधे हैं।

छात्र को मगरमच्छ ने दौड़ाया
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट कैलाशपुरी में महादेवा ताल से निकलकर आबादी में पहुंचे मगरमच्छ ने बुधवार दोपहर छात्र दिव्यांश साहनी को दौड़ा लिया।

वह गिरिजापुरी विद्यालय से वापस घर जा रहा था। किसी तरह छात्र की जान बच सकी। ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर मारा, तब मगरमच्छ तालाब की ओर गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें