बहराइच। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 15 स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जनपद के तहसील सदर अंतर्गत ग्राम रायपुर कबूला व मोहल्ला गुलाम अलीपुरा, तहसील पयागपुर के ग्राम श्रीपालपुर त्रिकोलिया व बसनेरा, तहसील कैसरगंज ग्राम अख्तियारापुर व करसर बिठौरा, तहसील महसी के ग्राम ढुढैला, साईगांव व गोविंदपुर, तहसील नानपारा के ग्राम चिलबिला, नई बस्ती रुपईडीहा, नहर कॉलोनी नानपारा, नया सर्रा, दलाईपुरवा व कटरा में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
वहीं, तहसील नानपारा के ग्राम रायपुर में एक से अधिक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट शंभु कुमार ने इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्रों तथा उसके आसपास के इलाके को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सील किये जाने के निर्देश दिए हैं। इन क्षेत्रों में प्रवेश एवं निकास तथा वाहनों के संचालन को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर प्रतिबंधित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।