फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद से जियारत को दरगाह आ रहे पांच लोग हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से भिड़ी कार, पांच लोग घायल
विज्ञापन

बहराइच। इलाहाबाद से गाजी की दरगाह पर जियारत के लिए आ रहे एक परिवार की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद के बाइस चौक रघुनाथ नैनी निवासी संजय (48) पुत्र कंधईलाल अपने परिवारीजनों के साथ बहराइच के दरगाह शरीफ में होने वाली तीसरी चौथी में शामिल होने के लिए कार से आ रहे थे। उनके साथ कार में आकांक्षा केसरवानी (33), अनसुइया केसरवानी (43), सुशीला केसरवानी (65) और रिंकू (40) सवार थे। कार की पयागपुर थाना अंतर्गत पयागपुर-खुटेहना मार्ग के शिवदहा मोड़ के निकट पहुंचने पर अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर हो गई, जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें