फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसिया में मुस्लिम परिवार ने टीका लगवाने से किया इंकार, सीएमओ ने भेजी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन के आईसपैक में मिला पानी, अधीक्षक को लगाई फटकार
विज्ञापन


बहराइच। सीएमओ ने शुक्रवार को रिसिया, शिवपुर तथा चित्तौरा विकास खंड में टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान रिसिया के दुर्गापुरवा निवासी एक परिवार की ओर से बच्ची का टीकाकरण नहीं करवाने की जानकारी पर सीएमओ ने सुपरवाइजर के साथ टीम को घर भेजा।

वहीं चित्तौरा में वैक्सीन रखने वाले आईसपैक में पानी मिला। इस पर एमओआईसी को फटकार लगाई। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के पांचवें दिन शुक्रवार को सीएमओ डॉ. अरुण कुमार पांडेय, परियोजनाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. आरबी यादव टीम के साथ चित्तौरा के धर्मनपुर गांव पहुंचे। यहां पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विमला मिश्रा टीकाकरण करती मिलीं।
विज्ञापन


वैक्सीन रखने वाले आईसपैक में पानी भरा मिला। इस पर चित्तौरा के अधीक्षक डॉ. प्रताप गौतम को फटकार लगाई। वैैक्सीन रखने की स्थिति न सुधरने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद टेड़िया गांव में शिविर का निरीक्षण किया।

यहां पर एएनएम ने 16 गर्भवती में 15 तथा 17 बच्चों में 15 को टीके लगाने की जानकारी दी। टीम ने शिवपुर के ग्राम इटहा में शिविर का निरीक्षण किया। यहां पर एएनएम शैलेंद्री शुक्ला ने 14 बच्चों तथा 10 गर्भवती को टीके लगाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर छूटे बच्चों व गर्भवती का टीकाकरण करने के निर्देश दिया। रिसिया के दुर्गापुरवा में लगे शिविर में 11 महिलाआें व 20 बच्चों के सापेक्ष 16 बच्चों को टीके लगाए गए। वहीं गांव निवासी की ओर से पुत्री को टीका नहीं लगवाने की जानकारी पर सुपरवाइजर व आशाबहु को घर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें