कोचिंग पढ़ने गई थी... फिर न लौटी
कैसरगंज कोतवाली निवासी युवक ने बताया 27 अक्तूबर को उनकी 16 वर्षीय बेटी बाजार गई थी। अपने साथ तीन जोड़ी पायल, 46 हजार नकदी ले गई। इसी तरह मटेरा निवासी युवक के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी घर में कहासुनी होने के चलते चार नवंबर को घर से चली गई।
परिजन ने इन लोगों पर लगाए आरोप
ये बेटियां हैं गायब
नानपारा कोतवाली निवासी महिला ने छह नवंबर को आठ वर्षीय बेटी के गायब होने की जानकारी दी। पयागपुर निवासी युवक ने गांव निवासी सूरज पर नौ नवंबर को अपनी 16 वर्षीय बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। इसी तरह फखरपुर थाना निवासी युवक ने आठ नवंबर को 16 वर्षीय बेटी के गायब होने की जानकारी दी।