फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 पदों पर महिलाओं का कब्जा

Tue, 23 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से गहमागहमी के बीच शुरू हुई। दोपहर तक परिणाम आने शुरू हो गए। 20 पदों में से 14 पदों पर महिला प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया है। जीतने वाले उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारियों ने प्रमाणपत्र का वितरण किया।
विज्ञापन


इसके बाद समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ फूल मालाओं से विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया। पंचायत उपचुनाव की मतगणना ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह शुरू हुई। पयागपुर के वीरपुर में शालिनी ने 74 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी ललिता को पराजित किया। उन्हें महज 32 मत मिले।

महसी के बेल्हौरा से मुन्नी देवी 48 मत पाकर विजयी रहीं। उनके प्रतिद्वंद्वी पेशकार को 35 मत ही मिले। चित्तौरा के बहादुरपुर वार्ड में महरुलनिशा ने 57 मत पाकर जीत हासिल की। उनकी प्रतिद्वंद्वी कुरैशा को 37 मत प्राप्त हुए। छावनी सरकार में रसीद को 83 और नौशाद को 70 वोट मिले।
विज्ञापन


नौशाद ने जीत हासिल की। कैसरगंज के हैदरपुर नौबस्ता में नसीबुन ने 55 मत पाकर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी सोनी को 38 मत पर ही संतोष करना पड़ा। कैसरगंज के ही हसना भुलई के वार्ड दो में राकेश ने 33, वार्ड तीन में सीमा ने 45, वार्ड पांच में वसीम ने 25, वार्ड 10 में श्यामकली ने 74 और वार्ड 11 में मुजीब ने 31 वोट पाकर जीत हासिल की।

विकासखंड हुजूरपुर में शिवनहा में परशुराम, रत्तापुर में सुमन, गाजीपुर कोड़री के वार्ड तीन में परमजीत, चार में ललिता, सात में कदीमा, नकहरा अब्बोपुर के वार्ड दो में रमकला, सात में छेदन, 11 में मालती, मोगलहा के वार्ड पांच में चुन्नी व वार्ड सात में कृतिकापति ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें