फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अग्निवीर भर्ती के लिए 130 एनसीसी कैडेट्स ने कराया पंजीकरण

Mon, 16 Jun 2025 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में अ​ग्निवीर भर्ती के अभ्या​र्थियों के पंजीकरण के लिए ​शिविर में मौजूद एनसीसी
विज्ञापन
बहराइच। अग्निवीर योजना के तहत अभ्यर्थियों के चयन के उद्देश्य से रविवार को बरेली से अधिकारियों की टीम तथा एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर शहर के किसान पीजी कॉलेज पहुंची। यहां 130 एनसीसी कैडेट्स का चयन के लिए पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व एनसीसी ऑफिसर व किसान पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डाॅ. एसपी सिंह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए बरेली के सैन्य भर्ती अधिकारियों के अतिरिक्त 51वीं बटालियन एनसीसी बलरामपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एपीएस पटवाल भी उपस्थित रहे। पंजीकरण से पूर्व कैडेट्स व अन्य अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे। उन्होंने बताया कि जिन कैडेट्स ने पूछे गए प्रश्नों का उत्तर प्रभावी ढंग से दिया है उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स और छात्रा-छात्राओं को भर्ती के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट प्रोफेसर सूर्यभान रावत, पंकज सिंह, सीएचएम रामकिशोर, भर्ती एआरओ बरेली हवलदार अनिल, एसयूओ विवेक गिरि, अंडर ऑफिसर रवि कुमार वर्मा, धनंजय प्रताप सिंह, अलीशा चौधरी, रानी निषाद, हुस्ना प्रवीण तथा रामकुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें