फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 125 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
महसी के राजा बौंडी में लगी आग से जल रही गेहूं की फसल। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। तहसील महसी अंतर्गत रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर खेतों में आग लगने से लगभग 125 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। खेतों में आग लगने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ितों को शीघ्र ही सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आकलन करते हुए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन

तहसील महसी के ग्राम पंचायत बिसवां में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने एकत्र होकर आग बुझाने के प्रयास तेज किए, लेकिन जब तक वह आग बुझाते तब तक लगभग सौ बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने से डीपी अवस्थी, राजेश सिंह, राजेश अवस्थी, अमरेश बहादुर सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, चंद्रिका सिंह समेत दो दर्जन ग्रामीणों के खेत में लगी फसल राख हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे लेखपाल राधेश्याम वर्मा व रिजवान ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। उधर तहसील महसी के ही बौंडी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत राजा बौंडी के मजरा जोगापुरवा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से किसानों में हड़कंप मच गया। आसपास खेतों में फसल काट रहे किसानों ने बचाव के लिए गुहार लगाई। किसानों ने एकत्र होकर आग बुझाने के प्रयास तेज किए, लेकिन तेज हवा के कारण आग की लपटें भड़क गईं। जब तक किसान आग पर काबू पाते तब तक लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीण भगोले ने बताया कि गांव निवासी नान्हू यादव और अशोक समेत लगभग दस लोगों के खेत की फसल आग की चपेट में आने से पूरी तरह नष्ट हो गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को जांच के बाद मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें