फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तीन एसडीएम को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। योजना में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने महसी, मोतीपुर और कैसरगंज के एसडीएम के साथ कैसरगंज के तहसीलदार व बीडीओ और नानपारा के नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


नानपारा के लिपिक का वेतन भी रोक दिया है। जिलाधिकारी शंभू कुमार ने सभी को निर्देश दिया कि जनपद का कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए।

तहसील नानपारा की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एडीएम को नायब तहसीलदार नानपारा को नोटिस जारी करने और लिपिक सलीम का वेतन बाधित करने के साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी को नानपारा भेजकर फीडिंग कार्य की समीक्षा कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त मनरेगा व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि योजना के प्रति उदासीनता बरतने वाले ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों व सफाईकर्मी को चिन्हित कर नोटिस जारी करें। उन्होंने ग्राम स्तर पर योजना की समीक्षा करने तथा उदासीनता बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें