फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव मामले में प्रधान समेत 12 हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर में हुए उपद्रव और पथराव की घटना को लेकर पुलिस की दबिश लगातार जारी है। सोमवार की रात पुलिस ने शहर के चार मोहल्लों में छापा मारा। वहीं फखरपुर में छापा मारकर एक ग्राम प्रधान को हिरासत में लिया गया है। 12 उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वीडियो फुटेज से इन सभी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस इन सभी को जेल भेजने की बात कह रही है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने घंटाघर पहुंचने का प्रयास किया था। पूरे शहर को उपद्रव की आग में झोंकने के लिए उपद्रवियों की ओर से पथराव किया गया। पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने 90 नामजद और 2100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक करीब 40 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
वहीं वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस की छह टीमें अलग-अलग दबिश दे रही हैं। कोतवाली नगर और दरगाह की तीन-तीन टीमें उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश कर रही हैं। सोमवार की रात पुलिस टीम ने शहर के मोहल्ला पलरीबाग, इमामगंज, सरस्वती नगर और काजीपुरा में दबिश दी। इस दौरान करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उधर, फखरपुर के एक ग्राम प्रधान का नाम भी सामने आया है। जिसे भी दबिश देकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सर्विलांस के माध्यम से भी उपद्रवियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी टीएन दूबे ने बताया कि उपद्रव करने वालों की गिरफ्तारी वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। जल्द ही कुछ और नाम के खुलासे होंगे। उपद्रव मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें