फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलरा में बाघ ने लगाई दहाड़, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। गुलरा गांव निवासी एक किसान को दो दिन पूर्व बाघ ने निवाला बना लिया था। वन विभाग ने बाघ के हमले में मौत की पुष्टि की थी। इसके बाद सोमवार देर शाम पुन: बाघ जंगल से निकल कर गांव के पास आ गया। उसने दहाड़ लगाई तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। परेशान ग्रामीणों ने बाघ और तेंदुओं से बचाव के लिए गांव के बाहर पिंजड़ा लगाने की मांग की है। उधर, वन विभाग ने मृतक के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गुलरा गांव निवासी सत्रोहन (40) पुत्र बेलाशर को रविवार को देर शाम खेत की निगरानी करते समय जंगल से निकले बाघ ने निवाला बना लिया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के बाद बाघ के हमले में मौत की बात कही। बाघ के हमले को लेकर वनकर्मियों की टीम गांव में गश्त कर रही है। इसी बीच सोमवार देर शाम पुन: गांव के पास जंगल से बाघ आ गया। उसने दहाड़ लगाई। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ वापस जंगल में चला गया। ग्रामीणों ने बाघ व तेंदुओं से बचाव के लिए गांव के बाहर पिंजड़ा लगाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी आनंद प्रकाश आर्या ने बताया कि बाघ के हमले में त्वरित सहायता डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से बुधवार को 10 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर आनंद प्रकाश आर्या ने कहा कि मोतीपुर रेंज के गुलरा गांव निवासी किसान सत्रोहन की मौत बाघ के हमले में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें