ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सड़क जाम
लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर हादसा
फोटो 9,10 है।
उर्रा (बहराइच)। रायबोझा से ईंट लादकर लखीमपुर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये में लगा बैरिंग नैनिहा जंगल के निकट हाईवे पर टूट गया। इससे ट्रॉली का पहिया टूट गया। ट्रॉली 50 मीटर घिसटती रही। ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के कारण आधा घंटा जाम लग गया।
मोतीपुर थाना अंतर्गत रायबोझा के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंट लादकर चार मजदूर व चालक गुरुवार सुबह 10 बजे के आसपास लखीमपुर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर नैनिहा जंगल के निकट पहुंचा, तभी ट्रॉली के बाएं पहिये की बैरिंग टूट गई। स्पीड में होने के कारण ट्रॉली 50 मीटर तक घिसटती चली गई। ट्रैक्टर पर बैठे चालक व मजदूर बाल-बाल बच गए। कुछ दूर जाकर ट्रॉली रुकी। दोनों तरफ मार्ग पर जाम लग गया। मजदूरों व अन्य लोगों की मदद से ट्रैक्टर को एक किनारे खड़ा किया गया। तीन घंटे बाद दूसरा बैरिंग लगाकर ट्रैक्टर ट्रॉली गंतव्य की ओर रवाना हो गया।