फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोने की ईंट दिखाकर ठगी करने वाले राषट्रीय ठग गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने की ईंट का झांसा दे ठगने वाले छह गिरफ्तार
विज्ञापन

बहराइच। नकली सोने की ईंट को असली बताकर ठगी करने वाले गिरोह का गुरुवार को कोतवाली नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया। ठग गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

इनके कब्जे से एक कार व दो सोने की नकली ईंट भी बरामद हुई है। ये यूपी के कई जिलों में वारदात करने के साथ ही दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान प्रांत में लोगों को ठगते थे। बरामद कार के आगे व पीछे दो वाहनों के नंबर अंकित हैं।
विज्ञापन


पुलिस को गुरुवार सुबह ठग गिरोह के शहर में होने का पता चला। इस पर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने टीम के साथ रोडवेज बस स्टैंड से तिकोनीबाग के मध्य घेराबंदी कर एक कार को पकड़ा।

कार पर आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर अलग-अलग प्रांतों के नंबर अंकित थे। कार से चालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उनकी पहचान लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया निवासी अल्ताफ, निघासन निवासी मैैनुद्दीन, नसीम, कृष्णा, अमीरखांपुरवा तिकुनिया निवासी जलील और अशोक गुप्ता निवासी गांधीनगर हजारा पीलीभीत के रूप में हुई है।

सभी से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से कार के अलावा दो सोने की नकली ईंट, पुरानी हजार और 500 की चार नोटें, चार अदद मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि ठगों ने यूपी के लखनऊ, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, पीलीभीत समेत कई जनपदों की ठगी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

गिरोह के दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा प्रांत में भी सक्रिय होने का पता चला है। कुछ अन्य अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ के बाद उसका खुलासा किया जाएगा।

पीतल पर सुनहरी पालिश कर देते थे झांसा
एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने बतायाकि वे पीतल की ईंट पर सुनहरी पालिश कर उसे कम पढ़े लिखे लोगों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में ले जाते हैं।
विज्ञापन


आननफानन में ईंट को आधे से कम कीमत में बेचकर उसका पैसा ले लेते थे। बाद में व्यक्ति को ईंट के नकली होने का पता चलता था।

कार पर मिले दो वाहनों के नंबर
ठगों के कब्जे से बरामद कार पर यूपी 33 बीपी 8460 और यूपी 32 बीपी 8460 नंबर अंकित था। पूछताछ में अल्ताफ आदि ने बताया कि कोई आसानी से पकड़ न सके, इसलिए दो वाहनों के नंबर कार पर आगे-पीछे अंकित किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें