फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने रेलवे क्रासिंग का गेट तोड़ा, 20 ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित जरवलरोड की रेल क्रॉसिंग को टक्कर मारकर रोडवेज बस चालक फरार हो गया। गेट टूटने के कारण लगभग 20 ट्रेनें प्रभावित हुईं। वहीं तीन घंटे तक लखनऊ, बहराइच और गोंडा जाने वाले वाहनों का जाम लगा रहा। जाम लगने से यात्रियों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गेटमैन की तहरीर पर आरपीएफ ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर-लखनऊ रेल प्रखंड पर जरवलरोड रेल क्रॉसिंग स्थित है। इस क्रॉसिंग के गेट संख्या 296 पर शनिवार रात लगभग 2:50 बजे गेटमैन ट्रेन गुजरने के बाद गेट खोलने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच लखनऊ की ओर से बहराइच आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी 31 सीजेड 0311 ने गेट को तेजी से टक्कर मार दी। गेट टूट गया। टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। गेट टूटने की सूचना गेटमैन अनुराग गुप्ता ने स्टेशन अधीक्षक व कंट्रोल रूम को दी। आननफानन में रेल अधिकारियों के साथ बुढ़वल आरपीएफ चौकी प्रभारी आरपी सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। गेट टूटा होने के कारण आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया। रूट पर संचालित ट्रेनों को कासन देकर रवाना किया गया। गेट सही होने में लगभग तीन घंटे का समय लगा। जिसके कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया। रोडवेज बसों व अन्य वाहनों में सवार यात्रियाें को परेशानियाें का सामना करना पड़ा। आरपीएफ के प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि गेटमैन की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
सिग्नल विभाग के इंजीनियर उमेश शर्मा ने बताया कि लखनऊ-गोरखपुर रेल प्रखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12529, 15903, 15202, 15209, 05533 समेत 20 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ट्रेनों को रोक-रोक कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें