फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल अमरनाथ के शहीद यात्रियों दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ के शहीद यात्रियों दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
विज्ञापन

बहराइच। अमरनाथ यात्रा में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में यात्रियों के काफिले पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद उद्यान पार्क में समाजसेवियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद को देश से जड़ से समाप्त करने की बात कही।
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में बहराइच विकास मंच के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। सभी ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि निर्दोष श्रद्धालुओं पर किए गए आतंकी हमले के विरोध में सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए। आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने में पूरी ताकत लगा देनी चाहिए। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि बस के चालक सलीम शेख द्वारा साहस का परिचय देते हुए 49 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके लिए चालक बधाई का पात्र है। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजिका संतोष कुमारी रस्तोगी ने कहा कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता है। कर्मचारी नेता सरदार सरजीत सिंह, मंच के महामंत्री विनय पांडेय, बालकानंद वर्मा, आदित्यभान सिंह आदि ने सरकार से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव मुकुंद जी शुक्ल शेरा, सेनानी परिषद के महामंत्री रमेश मिश्रा, कर्मवीर सिंह, जगदीश वर्मा, राजेश बोट, हर्षित त्रिपाठी, मौजीलाल मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें