फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 11 मकान जले, तीन लोग झुलसे

विज्ञापन
बहराइच में बौंडी के चौहानपुरवा में लगी आग से जले मकान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास के मजरा चौहानपुरवा में शुक्रवार को अचानक एक ग्रामीण के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 11 मकानों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान पास से गुजरे विद्युत तार की चपेट में आकर पानी फेंक रहे तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आग से सभी घरों में रखा सारा सामान जल गया। लगभग 11 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास के मजरा चौहानपुरवा निवासी पवन कुमार पुत्र छोटेलाल के घर में दोपहर बाद करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण गांव निवासी बच्छराज, राजकुमार, विनोद कुमार, छोटेलाल, कृपाराम, रमबासा, केशवराम, चंदर, ओमप्रकाश, रामावती, विजयी, हेमराज समेत 11 ग्रामीणों के मकानों को आग ने चपेट में ले लिया।
आग को धधकता देख समदा गांव निवासी विष्णु तिवारी के साथ दो अन्य ग्रामीण व गांव के और लोग पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। पास के ही विद्युत पोल से गुजरी हाईटेंशन लाइन भी पिघल गई थी। पानी पड़ने के कारण दो और ग्रामीण करंट की चपेट में आ गए। इन सभी के झुलसने पर आसपास के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आग से सभी घरों में रखा सारा सामान जल गया। झुलसे ग्रामीणों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया है। तहसील प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद लेखपाल श्यामसुंदर को मौके पर भेजा। आग से करीब 11 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। तहसीलदार महसी राजेश वर्मा ने बताया कि अग्निकांड पीड़ितों को तिरपाल व खाद्यान्न बांटने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अहेतुक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें