फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 उम्मीदवार मैदान में

Mon, 22 Apr 2019 11:15 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर सोमवार को नाम वापसी का दिन था, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। जिसके चलते लोकसभा चुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के नाम वापसी का दिन था। अधिकारी सुबह से तीन बजे तक बैठे रहे, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके चलते तीन बजे के बाद रिटर्निंग अफसर शंभु कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी 11 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया।

रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के अक्षयबर लाल को कमल, समाजवादी पार्टी के शब्बीर बाल्मीकि को साइकिल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सावित्रीबाई फूले को हाथ का पंजा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जगदीश कुमार सिंह को चाबी, राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी (यूनाइटेड) के मौजीलाल को गैस का चूल्हा, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के रामसागर को स्टैथोस्कोप, शिवसेना की रिंकू साहनी को तीर-कमान, निर्दलीय प्रत्याशी गुर प्रसाद को ट्रक, जनार्दन गोंड को ट्रैक्टर चलाता किसान तथा शिवनंदन को चारपाई चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें