फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोडवेज की 11 बसें कंडम, 30 नई बसों का भेजा प्रस्ताव

Fri, 05 Sep 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
03- बहराइच के रोडवेज डिपो पर नीलामी के लिए खड़ी बस। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले की 11 रोडवेज बसों को कंडम घोषित कर दिया गया है। इन बसों में नौ बहराइच व दो रुपईडीहा डिपो की शामिल है। कंंडम बसों को रीजनल कार्यालय भेजने की तैयारी है। वहां इन्हें नीलाम किया जाएगा। दूसरी तरफ बेड़े में बसों की कमी को दूर करने के लिए 30 नई बसों का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन


बहराइच डिपो से 103 बसों का संचालन होता था। इसमें से एक माह पूर्व नौ बसें अपनी आयु पूरी कर चुकी थी। इनको रोडवेज बस के बेड़े से निकालकर कंडम घोषित कर दिया गया। मौजूदा समय में जिला मुख्यालय से 94 बसों का संचालन किया जा रहा है। एआरएम बहराइच ज्ञानचंद्र का कहना है कि बीस नई बसों का मांग पत्र भेजा गया है।

वहीं रुपईडीहा रोडवेज से 68 बसें संचालित हो रही थीं। इसमें से दो बसों की आयु पूरी होने के बाद कंडम घोषित किया गया है। अब यहां से 66 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। एआरएम रामप्रकाश ने बताया कि कंडम घोषित हो चुकी दो बसों को नीलाम करने के लिए पत्र मुख्यालय भेजा जा चुका है। इसके साथ ही दस नई बसों की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें