फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: यातायात माह में 1064 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। यातायात माह के तहत जिले में नियमों का उल्लंघन करने पर शनिवार को 1064 वाहनों का चालान किया गया। इन पर कुल 14 लाख 44 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


सबसे अधिक 759 चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के किए गए। इस दौरान यातायात पुलिस ने चौराहों और तिराहों पर वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ स्कूलों में छात्र-छात्राओं को भी यातायात नियमों की जानकारी दी।

यातायात पुलिस के अनुसार, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने पर सात, तेज रफ्तार में 106 और तीन सवारी बैठाकर चलने पर 91 चालान किए गए। इसके अलावा गलत पार्किंग के 60, गलत नंबर प्लेट के 27 और बिना बीमा वाहन चलाने के सात चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें