देव दीपावली पर जगमग होगा त्रिमुहानीघाट
रानी पद्मावती पर बन रही फिल्म का होगा विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। रुद्र नारायणी सेना की बैठक मोहल्ला किला स्थित कालीकोटिन मंदिर के निकट हुई। बैठक में 4 नवंबर को देव दीपावली धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रानी पद्मावती पर बन रही फिल्म के सिनेमाघरों में नहीं लगने देने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता निशा मल्होत्रा ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि घरेलू हिंसा रोकने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। कहा कि रानी पद्मावती के चरित्र को निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। उनके बलिदान को न दिखाकर इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। ऐसे में फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का विरोध किया जाएगा। सदस्य बिंदु भारती के 4 नवंबर को देव दीपावली पर त्रिमुहानीघाट स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण व दीप प्रज्ज्वलित किए जाने के प्रस्ताव पर तैयारी के लिए सदस्य पूनम श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सुनीता यादव, अर्चना सिंह, शालिनी, अनामिका, रीता, संजू गुप्ता, उमा, गीता व अभिलाषा आदि मौजूद रहीं।