फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में लगे जाल में फंसा एक और मगरमच्छ
विज्ञापन

चार दिनों में पकड़े जा चुके दो मगरमच्छ, वनकर्मियों ने जंगल में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मोतीपुर (बहराइच)। मोतीपुर रेंज अंतर्गत गुलालपुरवा गांव के निकट स्थित तालाब में सोमवार को दूसरे मगरमच्छ को शिकारियों ने जाल के द्वारा पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने उसे कतर्नियाघाट के गेरुआ नदी में छोड़ दिया। मालूम हो कि एक और मगरमच्छ को चार दिन पूर्व गोपिया के शिकारियों ने जाल में फंसाया था। तालाब में अभी और मगरमच्छ के होने की संभावना है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गुलालपुरवा में बाढ़ के समय कई मरगमच्छ बहकर आ गए थे। यह मगरमच्छ कई ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर चुके हैं जबकि कई जीवों को निवाला बनाया है। गुलालपुरवा गांव में जगदीश प्रसाद पुत्र सोनकर ने मछली का ठेका ले रखा है। लेकिन शिकार करते समय मगरमच्छ शिकारियों पर हमलावर होता था। चार दिन पूर्व एक मगरमच्छ को गोपिया के शिकारियों ने पकड़ा था। वहीं सोमवार को तालाब में शिकार करते समय मगरमच्छ ने पुन: हमला करने की कोशिश की। लेकिन गोपिया के शिकारी रंगीलाल व पुत्तीलाल ने उसे जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे तालाब से बाहर निकाला। सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद अहमद ने टीम के साथ गांव पहुंचकर मगरमच्छ को कतर्निया के गेरुआ नदी में छोड़ने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक अभी एक और मगरमच्छ तालाब में है। उसे भी पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें