फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड/घाघराघाट। लखनऊ-गोरखपुर प्रखंड के रेल ट्रैक पर शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में एक युवक की ट्रेन सेकटकर मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-गोरखपुर रेल प्रखंड के एल्गिन ब्रिज पर एक पैंतीस वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उसका क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक के चौकीदार ने देखा तो 100 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। प्रभारी उदय प्रताप सिंह हमराही वेद प्रकाश तिवारी और रेलवे सुरक्षा बल के नवीन कुमार चौबे मौके पर पहुंचे। आसपास गांव के लोगोें को एकत्र किया गया लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि फोटोग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत महरापुरवा तपेसिपाह गांव निवासी रामलखन (42) पुत्र बदलू लखनऊ जाने के लिए जरवलरोड रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां पर पैसेंजर ट्रेन आने पर भीड़ होने के चलते वह ट्रेन में सवार नहीं हो पाया। जब ट्रेन चलने लगी तो रामलखन ने ट्रेन के कोच में सवार होने की कोशिश की। इसी दौरान पैर फिसलने से वह रेल ट्रैक पर जा गिरा। उसका पैर कट गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एंबुलेंस से सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें