फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हॉकी ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 29 Nov 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले के 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की खेल क्षमता, कौशल और प्रदर्शन को परखा गया। चयनित खिलाड़ियों में कृष्णा वर्मा, हर्षवर्धन सैनी, कुशेंद्र सिंह, आदित्य सैनी, उदित्य सैनी, मोहम्मद अरकान, अरशद मदनी और प्रखर ठाकुर शामिल हैं।

जिला हॉकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हकीक अहमद और हॉकी कोच मो. आरिफ ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से निरीक्षण किया। ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभाशाली सब जूनियर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। चयनित खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें