रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए सोमवार को उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। अवैध तरीके से संचालित 10 वाहन सीज करके ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि दिल्ली समेत अन्य क्षेत्रों से बसों में कपड़ों के सामान पर जीएसटी चोरी की भी सूचनाएं मिली हैं। जल्द ही जीएसटी विभाग के साथ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।