फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ग में युविका प्रथम

Thu, 01 Jun 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
बीपी सिंघल शूटिंग रेंज पर निशाना साधते शूटर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज परिसर में चल रही तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। विजेताओं को आज भाजपा विधायक योगेश धामा सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन


समापन अवसर पर दस मीटर एयर रायफल पीप साइट सीनियर पुरुष वर्ग स्पर्धा में विशाल तोमर बिनौली प्रथम और अतुल गिरि द्वितीय रहा। इसी स्पर्धा में यूथ वर्ग में बड़ौत के अनुज तोमर प्रथम और बिनौली के अनुज राठी द्वितीय रहा। जूनियर वर्ग में बड़ौत के सुमित तोमर प्रथम और छायांक कुमार द्वितीय रहा। 

 दस मीटर एयर पिस्टल सब-जूनियर पुरुष वर्ग स्पर्धा में अंकित तोमर बिनौली प्रथम और समीर मलिक सराय द्वितीय रहा।  महिला वर्ग मेें जौहड़ी की डोली जाटव प्रथम और आंचल मेरठ द्वितीय रही। 
विज्ञापन


सब-जूनियर पुरुष वर्ग में मोनू कुमार सराय प्रथम और फारिन खान द्वितीय रहा। महिला वर्ग में विधि रठौड़ा प्रथम और मोनिका सराय द्वितीय रही। इसी स्पर्धा में जूनियर पुरुष वर्ग मेें हारून खान जौहड़ी प्रथम और हिमांशु डागर बड़ौत द्वितीय रही। महिला वर्ग में युविका तोमर जौहड़ी प्रथम और  प्रीति कुमारी एयर इंडिया द्वितीय रही। 

इसी स्पर्धा में सीनियर महिला वर्ग में एयर इंडिया की प्रीति कुमारी प्रथम और जौहड़ी की चयनिका द्वितीय रही। निर्णायक मंडल में डॉ. राजपाल सिंह, सांई कोच नीतू श्योराण, मगेंद्र तोमर, कुलदीप कुमार, वाजिद अली, सचिन शर्मा, रवि जाटव, कोमल, काजल, शिवम, अर्जुन, हीना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें