फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय जल मिशन के संयुक्त तत्वावधान में वर्षा जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कैच द रेन अभियान में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद युवा गांव के लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अरुण तिवारी ने बताया कि जिले में 26 जनवरी को कैच द रेन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत केंद्र के युवा एवं युवती मंडल लोगों को पोस्टर, जल शपथ, दीवार चित्रण, नारा लेखन, संगोष्ठी, रैली, प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक व प्रशिक्षण शिविर में लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान में युवाओं को वर्षा जल संरक्षण एवं सदुपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। युवाओं को जल संरक्षण के लिए केंद्र की ओर से प्रशिक्षित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें