फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्काॅर्पियो सवार युवकों ने प्रधान के पति को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बिनौली गांव की प्रधान रेनू धामा के पति उपेंद्र धामा को जान से मारने की धमकी मिली है। स्कॉर्पियो गाड़ी में आए युवकों ने बृहस्पतिवार रात यह धमकी दी। उपेंद्र धामा ने गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता उपेंद्र धामा ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात उदयवीर की डेयरी के बाहर बैठे थे। यह डेयरी बड़ौत-मेरठ मार्ग पर स्थित है। तभी बरनावा की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो कार में कुछ युवक पहुंचे। उन्होंने वहां बैठे विनीत धामा और कुलबीर धामा से उपेंद्र का नाम लेकर पूछताछ की। विनीत और कुलबीर ने युवकों की मंशा भांपते हुए प्रधान के वहां न होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद कार सवार युवकों ने धमकी दी। उन्होंने कहा कि यदि उपेंद्र धामा डेयरी पर मिल जाता तो आज उसे जान से मार देते। धमकी देने के बाद आरोपी अपनी स्कॉर्पियो लेकर बड़ौत की तरफ भाग गए।
इस मामले में जांच अधिकारी एसएसआई नरेश चंद यादव ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार सवार लोगों की पहचान की जाएगी। पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें