फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पानी के छींटे लगने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शहर में बड़का मार्ग पर छत से पानी की छींटें गिरने पर पड़ोसियों ने शोएब (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शोएब को बचाने आए उसके पिता आस मोहम्मद, माता गुड्डो, बहन फराह, भाई फरमान को भी चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर पथराव करते हुए भाग गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। आस मोहम्मद ने पांच हत्यारोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


बड़का मार्ग निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने बेटों के साथ मजदूरी करने चला गया था, जबकि उसकी पत्नी गुड्डो मकान की दूसरी मंजिल पर फर्श की धुलाई कर रही थी। इसी दाैरान पानी की कुछ छींटें पड़ोसी दिलशाद के ऊपर पर गिर गईं। आरोप है कि दिलशाद ने विरोध करते हुए उसकी पत्नी व बच्चों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद पड़ोसी इरफान, रिहान, इसराना, रोहिन को बुलाकर घर में घुसकर उसकी पत्नी गुड्डो और बच्चों के साथ मारपीट की। बेटी ने फोन करके मारपीट होने के बारे में बताया तो वह अपने बेटों सुहेल, शोएब के साथ घर की तरफ दौड़ पड़ा।
घर पहुंचा तो पहले से इकट्ठा होकर खड़े दिलशाद समेत अन्य लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके बेटे शोएब की कमर और पेट में चाकू से छह से सात वार किए। चाकू के वार से आस मोहम्मद, गुड्डो, फराह, फरमान भी घायल होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद हमलावर पथराव करते हुए भाग गए। परिवार वालों के साथ शोएब को उठाकर सीएचसी ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दिलशाद, इरफान, रिहान, इसराना, रोहिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं, जिन्होंने उनके रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश दी।
विज्ञापन

-पापा हमें बचा लो, पड़ोसी मार देंगे, सुनते ही दौड़ पड़े
आस मोहम्मद ने बताया कि अपने बेटे शोएब और सुहेल के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर मजदूरी करने जाता है। सोमवार को मजदूरी करते समय उसकी बेटी फराह ने फोन किया, जो रो रही थी। रोते हुए बेटी ने कहा कि पापा दिलशाद और अन्य पड़ोसी उन्हें मार देंगे, जल्दी आकर बचा लो। इतना सुनते ही आस मोहम्मद अपने दोनों बेटों के साथ घर की तरफ दौड़ पड़ा। घर पहुंचते ही उन पर हमला कर दिया गया। चाकू से वार होने पर आस मोहम्मद का एक कान भी कट गया। मृतक शोएब चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।

-मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी दो
बेटे शोएब की हत्या के बाद उसकी मां गुड्डो बेहोश हो गई। होश में आने पर रोते हुए कहने लगी कि मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। परिवार के लोग गुड्डो को संभालते नजर आए।
-झगड़े और पथराव की वीडियो वायरल
शोएब की हत्या के बाद झगड़े का वीडियो भी वायरल हुआ, उसमें शोएब के परिजन हमलावरों से बचकर भागते हुए दिख रहे हैंं। वहीं हमलावर उन पर ईंटों से वार कर रहे हैं। दूसरे वीडियो में शोएब को चाकू मारे हुए है और उसको परिजन सीएचसी लेकर जाते हुए दिख रहे हैं।

वर्जन-
पानी की छींटें गिरने पर विवाद हो गया था। इसमें आस मोहम्मद की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें