फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पुरानी रंजिश में युवक को पेट में मारी गोली, हालत गंभीर; सोनीपत के निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

Thu, 03 Sep 2026 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के नोरोजपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 30 वर्षीय युवक खालिद को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने से उसकी हालत गंभीर है। जिला अस्पताल से उसे सोनीपत के निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
युवक को अस्पताल लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के नोरोजपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर सोनीपत के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


तीन साल पुराने विवाद को लेकर रंजिश का आरोप
नोरोजपुर निवासी 30 वर्षीय खालिद के अनुसार करीब तीन साल पहले घर का गेट लगाने को लेकर उसके ताऊ के लड़कों से विवाद हुआ था। खालिद का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: स्कूल बस ने कुचला तीन साल का मासूम, मौके पर मौत; शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, जाम लगाकर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

गली में खड़े युवक पर तमंचे से फायरिंग
खालिद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह घर की गली में खड़ा था। इसी दौरान उसके ताऊ के एक लड़के ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन
फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल खालिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बाद में परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए सोनीपत के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और गोली चलाने के आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें