फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलवाड़ी में युवक को गोली मारी

Tue, 26 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हिलवाड़ी में युवक को गोली मारने की घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के हिलवाड़ी गांव में रंजिश को लेकर खेत में गेहूं काट रहे युवक को गोली मारकर घायल किया और विरोध करने पर उसकी भाभी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोली लगने से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


    घायल अरविंद उर्फ पिंटू पुत्र कर्ण सिंह और उसकी भाभी बालेश हिलवाड़ी गांव के रहने वाले हैं। कर्ण सिंह का अपने ही खेत के पड़ोसी रामपाल के साथ डोल बंदी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर सोमवार की सुबह जब अरविंद और उसकी भाभी खेत में गेहूं  काट रहा था तो रामपाल और उसके बेटे अनिल, सुमित वहां आए और उन दोनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और इससे दोनों घायल हो गए। जब अरविंद अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगा तो हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी।

एक गोली अरविंद के हाथ में लग गई। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायल अरविंद को सीएचसी बड़ौत लेकर आई। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में अरविंद को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। इस संबंध में अरविंद ने रामपाल पुत्र राज सिंह, अनिल और सुमित पुत्र रामपाल निवासी हिलवाड़ी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें