फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या का बदला लेने के लिए तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

जून 2017 में गांव में ही हुई हत्या में नामजद था युवक
बड़ौत (बागपत)। शिकोहपुर गांव के एक युवक की रविवार की दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या का बदला लेने के लिए तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक जून 2017 में हुई हत्या में नामजद था।
शिकोहपुर गांव निवासी सत्यम (21) पुत्र पंकज रविवार की दोपहर 12 बजे घर पर परिजनों के साथ बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी दो भाइयों सहित तीन युवक उनके मकान में घुस गए और गोली मारकर सत्यम की हत्या कर दी। फायरिंग में परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। परिवार के लोग सत्यम को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सत्यम के पिता पंकज की तहरीर पर गांव के ही सुबोध व कपिल पुत्रगण महक सिंह और रणधीर पुत्र शिवनारायण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 से चल रही थी रंजिश
इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि 12 जून 2017 को शिकोहपुर गांव में शिवनारायण के बेटे राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। इसमें पंकज और उसके बेटे सत्यम, सुंदर, भांजे शांतनु और पड़ोसी समीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सत्यम दो साल पहले जमानत पर जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें