फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के लेनदेन में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। वाजिदपुर गांव में प्लाट के लेनदेन को लेकर एक युवक को बाइक सवार ने गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वाजिदपुद निवासी सत्यपाल (35) पुत्र सूरजमल कश्यप रविवार की शाम गांव में ही अपने प्लाट में साफ-सफाई कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आया और उसे गोली मार कर घायल कर दिया। गोली सत्यपाल के पेट पर लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। साथ ही घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में प्लाट खरीदने को लेकर सत्यपाल को गोली मारी गई है। जिस युवक ने गोली मारी है, गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। अभी कोई तहरीर इस संबंध में नहीं आई है।
ये है विवाद
कोतवाल के मुताबिक कुछ दिन पूर्व गांव के अजय पुत्र ईश्वर ने सत्यपाल को 135 गज का प्लाट बेचा था। इस प्लाट के लिए अजय का ही रिश्तेदार खरीदने की बात कर रहा था। मगर, अजय ने यह प्लाट उस रिश्तेदार को बेचने की बजाय सत्यपाल को दे दिया। इसी विवाद को हमले का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें