फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोलबंदी को लेकर लुहारी गांव में युवक को पड़ोसियों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लुहारी गांव में डोलबंदी के विवाद में युवक को गोली मारी
विज्ञापन

बड़ौत। लुहारी गांव में डोलबंदी के विवाद में शुक्रवार तड़के पड़ोसियों ने एक युवक को गोली मार दी और उसे मरा समझ वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत मेें मेरठ रेफर किया गया। घायल के भाई ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
घायल युवक नितिन पुत्र नरेश शर्मा लुहारी गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली में डीटीसी बस का कर्मचारी है। उनका पड़ोसियों से खेत की डोलबंदी को लेकर विवाद चल रहा है। बताया गया है कि शुक्रवार तड़के जब नितिन खेत में काम कर रहा था, तो पड़ोसियों ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उस पर गोली चला दी। कंधे में गोली लगने से नितिन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। नितिन को मरा समझकर हमलावर वहां से भाग निकले। बाद में सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नितिन को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना पुलिस को दी। हालत गंभीर होने पर नितिन को मेरठ रेफर कर दिया गया। नितिन के भाई कमल ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से मांगी अनुमति
बड़ौत। ढ़िकाना गांव में बिजेन्द्र हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों शुभम व सोनू ने दो-तीन दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शुक्रवार को कोतवाल अजय शर्मा कोर्ट पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ के लिए कस्टडी में लेने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी। कोतवाल का कहना था कि जल्द ही कोर्ट से अनुमति मिल जाएगी, जिसके बाद दोनों आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें