फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गणेश विसर्जन के दौरान डूब रहा था युवक, हरियाणा पुलिस के दरोगा ने बचाई जान

Sat, 06 Sep 2025 07:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के निवाड़ा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक यमुना में डूबने लगा। हरियाणा पुलिस के दरोगा ने मौके पर बहादुरी दिखाते हुए युवक को नदी से बाहर खींच लिया और उसकी जान बचा ली।

 

विज्ञापन
दरोगा ने बचाई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के निवाड़ा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार को बड़ा हादसा टल गया। शामली  जिले के लिलोन गांव निवासी युवक विपिन अपनी बुआ सरोज के घर आया हुआ था। विसर्जन कार्यक्रम में वह यमुना किनारे पहुंचा और पूजा सामग्री नदी में प्रवाहित कर रहा था।

इसी दौरान आरती की थाली बहकर नदी में चली गई। थाली को पकड़ने के प्रयास में विपिन अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। स्थिति गंभीर होती देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: UP: बागपत में पैकेट का दूध पीने से बिगड़ी चार मासूमों की हालत, 2 साल की दीपांशी की मौत

विज्ञापन


इसी बीच वहां मौजूद हरियाणा पुलिस के एक दरोगा ने तत्काल सक्रियता दिखाई। दरोगा ने बिना देर किए युवक का हाथ पकड़कर उसे यमुना से बाहर खींच लिया। दरोगा की इस बहादुरी से विपिन की जान बच गई।

घटना के बाद मौजूद ग्रामीणों ने दरोगा की सराहना करते हुए कहा कि उसकी तेज़ी और साहस ने एक बड़ा हादसा होने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें