बागपत के निवाड़ा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक यमुना में डूबने लगा। हरियाणा पुलिस के दरोगा ने मौके पर बहादुरी दिखाते हुए युवक को नदी से बाहर खींच लिया और उसकी जान बचा ली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बागपत जनपद के निवाड़ा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार को बड़ा हादसा टल गया। शामली जिले के लिलोन गांव निवासी युवक विपिन अपनी बुआ सरोज के घर आया हुआ था। विसर्जन कार्यक्रम में वह यमुना किनारे पहुंचा और पूजा सामग्री नदी में प्रवाहित कर रहा था।
इसी दौरान आरती की थाली बहकर नदी में चली गई। थाली को पकड़ने के प्रयास में विपिन अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। स्थिति गंभीर होती देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
इसी बीच वहां मौजूद हरियाणा पुलिस के एक दरोगा ने तत्काल सक्रियता दिखाई। दरोगा ने बिना देर किए युवक का हाथ पकड़कर उसे यमुना से बाहर खींच लिया। दरोगा की इस बहादुरी से विपिन की जान बच गई।
घटना के बाद मौजूद ग्रामीणों ने दरोगा की सराहना करते हुए कहा कि उसकी तेज़ी और साहस ने एक बड़ा हादसा होने से रोक दिया।