फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में नहाते वक्त युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
गांव सांकरौद यमुना नदी मे डूबे मवीकला निवासी युवक असलम के बारे मे परिजनो ने जानकारी लेती पुलिस - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
परिजन घर ले गए शव, पुलिस ने समझाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव मवीकलां निवासी युवक की रविवार को यमुना नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने उसका शव सांकरौद गांव के पास नदी से निकाला। रोते बिलखते परिजन शव को घर ले गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

गांव मवीकलां निवासी असलम (30) रविवार को परिजनों के साथ यमुना खादर में गेहूं काट रहा था। अपराह्न तीन बजे वह अपने चार चचेरे भाइयों के साथ यमुना नदी में नहाने लगा। इसी वक्त वह गहरे कुंड में डूब गया। चचेरे भाइयों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम प्रधान दीपक कुमार ने खेकड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर शव की तलाश कराई। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों को असलम का शव सांकरौद गांव के पास निकाल लिया। परिजन शव को उठाकर घर ले जाने लगे। सीओ खेकड़ा विजय चौधरी ने उन्हें रोकना चाहा। मगर, परिजनों ने असलम को जीवित बताकर चिकित्सक के यहां ले जाने की बात कही। करीब चार घंटे तक पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाया। इसके बाद ही वे पोस्टमार्टम के लिए माने। शाम करीब सात बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि परिजन मृतक के शव को उठाकर घर ले गए थे। बाद में उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें