फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ यमुना में नहाने आया युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिवार के साथ यमुना में नहाने आया सोनीपत के नांगल कलां निवासी युवक डूब गया। हरियाणा पुलिस और दोनों राज्यों के गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन युवक का सुराग नहीं लग सका। परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन

सोनीपत के नांगल कलां निवासी अर्जुन (34) पुत्र ताराचंद रविवार को अपने परिवार के साथ यमुना के पक्का घाट के सामने हरियाणा की साइड वाले किनारे पर नहाने आया था। पूरा परिवार यमुना में नहा रहा था। इस बीच अर्जुन नहाते हुए गहरे पानी में चला गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक अर्जुन डूब चुका था। सोनीपत पुलिस को जानकारी दी गई। राई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सोनीपत और बागपत से गोताखोर बुलाए गए। नगर के गोताखोर इरफान, नौशाद, आजाद, सलीम, वाजिद ने बताया कि दोनों राज्यों के गोताखोरों ने तलाश की है, लेकिन युवक का सुराग नहीं लग सका। अंधेरा हो जाने के कारण राहत कार्य रोक देना पड़ा। नंगला गांव के सैकड़ों लोग किनारे पर जमे रहे। गांव में गम का माहौल है। डूबे युवक के बहनोई मीतेश, भाई दीपक, बृजेश, अंकित ने बताया कि वह पूरा परिवार नहा रहा था कि अचानक यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें