बड़ौत। कुछ दिन पूर्व नगर की रहने वाली कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मृतक महिला के परिजन सहित 250 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन करते हुए 60 से अधिक के सैंपल लिए थे। शनिवार की रात को आई रिपोर्ट में महिला के पति व उसके बेटे के अलावा गांधी रोड स्थित एक नर्सिंग होम में काम करने वाली महिला व बावली गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार ने बताया कि सर्वे कर 50 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया गया जबकि 20 लोगों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है और अस्पताल के 12 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए है।