युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के नैथला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
नैथला गांव का रहने वाला सोनू (30) अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात सोनू शराब पीकर घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। रात में ही परिवार के सदस्यों ने सोनू को आवाज लगाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने खिड़की से देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नोवेंद्र सिंह सिरोही का कहना है कि युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।