फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से टूटी सड़क से गुजर रहे हैं ग्रामीण

विज्ञापन
जर्जर हालत में हसनपुर जिवानी-कासिमपुर खेड़ी मार्ग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- ग्रामीण सड़क के गड्ढों में मिट्टी डालकर कर रहे गन्ने की ढुलाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। हसनपुर जिवानी से कासिमपुर खेड़ी रेलवे रोड चार साल से टूटा पड़ा है। पूरी तरह गड्ढों में तबदील मार्ग पर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को सड़क के गड्ढों में मिट्टी डालकर गन्नों की ढुलाई करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। पीडब्लूडी के अधिकारी जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
यह मार्ग चार किमी लंबा है। इस मार्ग से क्षेत्र के चार गांवों के लोगों का आवागमन है। गड्ढों में तब्दील मार्ग को बनवाने की मांग चार साल से चल रही है। लेकिन विभाग के अधिकारी है कि संज्ञान ही नहीं ले रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब क्षेत्र की जनता अधिकारियों का घेराव करेगी। रविवार को अमर उजाला ने क्षेत्र के लोगों से उनका दर्द जाना। सभी लोग प्रशासन को कोसते मिले।
विज्ञापन

क्या कहते है ग्रामीण
- हसनपुर जिवानी के प्रभात तोमर का कहना है कि चार साल से मार्ग की मरम्मत न होने के कारण मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क के गड्ढों के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

- अजेंद्र तोमर का कहना है कि कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मार्ग पर आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
- सुधीर तोमर का कहना है कि सड़क में गड्ढों के कारण किसानों को गन्ने की ढुलाई करने में परेशानियों हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें