फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर काठा में युवक से बाइक लूटी 

Fri, 08 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बाइक लूट के बाद बागपत कोतवाली में तहरीर देने जाते अहेड़ा के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित काठा गांव के पास बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने कोतवाली पर शिकायत की है।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी कपिल गुरुवार शाम बाइक पर सवार होकर बागपत जा रहा था। जैसे ही वह पाली और काठा गांव के बीच में पहुंचा तभी तीन-चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर बाइक और अन्य सामान लूट लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पर पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। 
विज्ञापन

  टीचर से पिस्टल के बल पर लूटपाट
बागपत। रटौल से अपने घर गाजियाबाद जा रहे टीचर सचिन शर्मा से विनयपुर गांव के श्मशान घाट के पास बाइक सवार दो बदमाश पिस्टल के बल पर 18 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान लूटकर ले गए। घटना की रटौल चौकी में शिकायत की। आरोप है चौकी पुलिस ने उनसे रुपये गायब होने की तहरीर लिखवा ली।   गाजियाबाद के शालीमार गार्डन के (मूल निवासी लहचौड़ा) सचिन शर्मा, रटौल गांव के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। वह बृहस्पतिवार को दोपहर के समय स्कूटी पर सवार होकर रटौल से अपने घर गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही वे विनयपुर गांव के श्मशान के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उन्हें रोका और लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन

  विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर 18 हजार रुपये, एक मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य कीमती सामान लूट लिया। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। उन्होंने रटौल चौकी में वारदात की शिकायत की। आरोप है  चौकी पुलिस ने लूट के मामला दर्ज नहीं करके उनसे अपनी मर्जी से रुपये गायब होने की तहरीर लिखवाई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से लूट की धारा में केस दर्ज करने और जल्द से जल्द केस का खुलासा करने की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें