फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिपाही भर्ती में आयु सीमा में छूट देने पर युवाओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- ढिकौली गांव के सार्वजनिक पुस्तकालय में युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। प्रदेश सरकार के सिपाही भर्ती में तीन वर्ष की छूट देने पर ढिकौली गांव के सार्वजनिक पुस्तकालय में युवाओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए युवाओं के हित में अच्छा निर्णय लेने की बात कही।
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती में तीन वर्ष की छूट देने पर युवाओं में उत्साह है। युवा आयु सीमा बढ़ाने की मांग करते आ रहे थे और सोमवार को उनकी मांग पूरी हो गई। बुधवार को ढिकौली के सार्वजनिक पुस्तकालय में छात्रों ने खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी। लाखन आर्य, राहुल ढाका, सानिया अंसारी आदि ने कहा कि युवाओं की मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा किया है। काफी युवा आयु अधिक होने की वजह से आवेदन नहीं कर सकते थे और उनका पुलिस में भर्ती होने का सपना टूट जाता था। अब आयु सीमा में छूट मिलने से युवाओं का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन




- कई साल से युवा पुलिस की तैयारी कर रहे हैं। इस वर्ष आयु पूरी हो रही थी। प्रदेश सरकार ने तीन साल की आयु सीमा में छूट देकर युवाओं को मौका दिया है। -सानिया अंसारी

- सिपाही भर्ती में तीन वर्ष की आयु छूट मिलने से तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल युवाओं के सपने को साकार करेगी। -अनुराधा ढाका
विज्ञापन


- तीन साल की छूट मिलने से युवाओं को सिपाही बनने का मौका मिलेगा, क्योंकि काफी ऐसे युवा थे, जो उम्र पूरी होने के बाद पुलिस में भर्ती होने का सपना छोड़ चुके थे। -विशेष हुड्डा

- उम्र अधिक होने की वजह से काफी युवा तैयारी छोड़ चुके थे। अब छूट मिलने के बाद युवा फिर से सिपाही बनने के लिए तैयारी करेंगे। -प्रेमशंकर शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें